पार्कर से अलगाव के बावजूद टैटू नहीं हटाएंगी लोंगोरिया

By Ians English

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर बास्केटबाल खिलाड़ी टोनी पार्कर के साथ अलगाव होने के बावजूद हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया शरीर पर बनवाया गया टैटू नहीं हटवाएंगी।

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट काम' के मुताबिक मशहूर अभिनेत्री और बास्केटबाल के मशहूर खिलाड़ी टोनी के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल नवम्बर में सामने आई थी। लोंगोरिया ने पार्कर पर आरोप लगाया था कि वह सम्बंधों को लेकर सजग नहीं हैं।

दोनों के बीच अलगाव होने के बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि लोंगोरिया अपने शरीर पर बनाए गए टैटू को हटवाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसा करने नहीं जा रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X