नाईटली ने तोड़ लिया रूपर्ट से नाता
लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री कीरा नाईटली ने अपने मित्र रूपर्ट फ्रैंड से नाता तोड़ लिया है।
वेबसाइट 'डिजीटल स्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, इस जोड़े की मुलाकात 2005 में 'प्राइड एंड प्रेज्युडिस' की शूाटिंग के दौरान हुई थी। उन दोनों ने क्रिसमस से पहले ही जुदा होने का फैसला किया।
नाईटली के पिता विल ने बताया, "हां, वे जुदा हो गए हैं। दुर्भाग्यवश हालात ने ऐसा मोड़ लिया है। वे दोनों काफी समय से एक साथ थे और अलगाव हमेशा दुखदायी होता है। एकमात्र विकल्प यही होता है कि हालात को ज्यों का त्यों स्वीकार कर लिया जाए। उसने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।"
नाईटली के एक मित्र का कहना है कि लगातार मीडिया की नजरों में रहने की उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। रूपर्ट को अपना पीछा किया जाना और फोटो खिंचवाना पसंद नहीं था जबकि नाईटली के लिए यह जरूरी था।
मित्र ने बताया, "इससे उनके रिश्ते के सद्भाव पर असर पड़ा। दोनों से अलग होने का फैसला कर लिया। वैसे वे जीवन भर मित्र रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











