पूर्व भागीदार ने ईवा पर दावा ठोका
वेबसाइट 'टोरंटो सन डॉट कॉम' के मुताबिक ईवा के सहयोगी मालि नैकम का आरोप है कि उन्होंने इस रेस्तरां में एक योजना के तहत 10 लाख डॉलर की राशि लगाई थी। इस योजना में उन्हें दो साल बाद रेस्तरां से ब्याज के रूप में 46 लाख डॉलर की राशि मिलनी थी।
लास एंजेलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में सोमवार को नैकम की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि ईवा ने कथिततौर पर कैलीफोर्निया कानून का उल्लंघन किया है और रेस्तरां में उनकी भागीदारी कम की है।
उन्होंने ईवा पर नुकसान की भरपाई के लिए 40 लाख डॉलर का दावा ठोका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











