समीर, नीलम का विवाह 23 को
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' के प्रतिभागी रहे समीर बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विवाह कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "विवाह समारोह बेहद सादगी से होगा, जिसमें सिर्फ हमारे अभिभावक और भाई-बहन मौजूद रहेंगे। हम दोस्तों के लिए 26 जनवरी को पार्टी रखेंगे।"
समीर अपने विवाह की पार्टी में 'बिग बॉस 4' में उनके साथी रहे सभी प्रतिभागियों को भी आमंत्रित करेंगे।
समीर कहते हैं कि वह बिग बॉस के घर में रहने की वजह से लम्बे समय तक मुम्बई से दूर रहे हैं इसलिए फिलहाल हनीमून की योजना तो नहीं बना रहे हैं लेकिन जल्दी ही पिता बनना चाहते हैं।
नीलम कहती हैं, "मैं बहुत खुश हूं। हमने जल्दी ही परिवार शुरू करने की योजना बनाई है। हम बहुत से बच्चे चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











