शेवरलेट अप्सरा अवार्ड्स : दबंग सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लीड-1)
निर्माता अरबाज खान की फिल्म दंबग में मुख्य भूमिका निभाने वाले सलामान खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ममता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गायिका, सोनू सूद को सर्वश्रेष्ठ नाकारात्मक भूमिका निभाने वाले कलाकार, सोनाक्षी सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री, साजिद-वाजिद को सर्वश्रेष्ठ संगीत, अभिनव कश्यप को सर्वश्रेष्ठ संवाद और राहत फतेह अली खान को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा और अनुष्का शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर धर्मेद्र, रानी मुखर्जी, सन्नी देओल, करण जौहर, ऐश्वर्या राय, कैटरिना कैफ, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित कई सितारे मौजूद थे।
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की एडिटिंग के लिए नम्रता राव को सर्वश्रेष्ठ एडिटर, टी. पी. आबिद और सोनल चौधरी को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक, निहारिका खान को सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन, अनुष्का शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, मनीष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक और रनवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
इसके अलावा फिल्म गुजारिश में शानदार अभिनय के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता ऋतिक रोशन को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इस नए पुरस्कार का नाम 'प्रेसिडेंट ऑनर' रखा गया है।
हिन्दी फिल्म उद्योग में 50 साल पूरा करने वाले अभिनेता धर्मेद्र को 'लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड' दिया गया। उन्हें यश चोपड़ा और शाहरुख खान ने पुरस्कार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











