प्रेमी से अलग हुईं शकीरा
लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका शकीरा ने खुलासा किया है कि 11 वर्षो तक साथ रहने के बाद वह और उनके प्रेमी अंटोनियो डे ला रुआ पिछले वर्ष अगस्त में अलग हो गए।
वेबसाइट फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके के मुताबिक कोलम्बियाई गायिका और अर्जेटिना के उनके प्रेमी ने अब तक इस बात को गोपनीय रखने का फैसला किया था।
शकीरा की वेबसाइट पर जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "11 वर्षो के प्रेम सम्बंध के दौरान हमने एक दूसरे को खूब प्यार किया, एक-दूसरे का ध्यान रखा और हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











