दबंग को मिले 8 पुरस्कार
मुम्बई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म 'दबंग' को मंगलवार रात विभिन्न श्रेणियों में आठ शेवरलेट अप्सरा अवार्ड मिले।
निर्माता अरबाज खान की फिल्म दंबग के मुख्य अभिनेता सलामान खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का खिताब ममता शर्मा, सर्वश्रेष्ठ नाकारात्मक भूमिका का खिताब सोनू सूद, सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का खिताब सोनाक्षी सिन्हा, सर्वश्रेष्ठ संगीत का खिताब साजिद-वाजिद को, सर्वश्रेष्ठ संवाद का खिताब अभिनव कश्यप और सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब राहत फतेह अली खान को दिया गया।
पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा और अनुष्का शर्मा ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर धर्मेद्र, रानी मुखर्जी, सन्नी देओल, करण जौहर, ऐश्वर्या राय, कैटरिना कैफ, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित कई सितारे मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











