'प्यासा' की मेरी भूमिका सोनम या विद्या जंचेंगी : वहीदा

अभिनेता आमिर खान की 'प्यासा' की अगली कड़ी बनाने की ख्वाहिश पर वहीदा कहती हैं, "अगली कड़ी नहीं बननी चाहिए। मेरे पास लोगों को रोकने का अधिकार नहीं है। यदि यह फिल्म बनती है तो मेरा किरदार सोनम कपूर या विद्या बालन को निभाना चाहिए।"

यहां 'सारेगामापा' के कार्यालय में मंगलवार रात उनके चुनिंदा 40 गीतों की एलबम 'सितारे जमीन पर' जारी होने के अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुछ फिल्मों के नवीन संस्करणों ने मूल फिल्मों के प्रभाव को कम किया है और ये संस्करण उनकी तरह अच्छे भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "पुरानी फिल्मों के नए संस्करण नहीं बनने चाहिए क्योंकि यदि ऐसा होगा तो उनकी मूल फिल्मों से तुलना होना स्वाभाविक है। नए संस्करण शायद बेहतर हो सकते हैं, लेकिन इनके कलाकारों और हमारी पीढ़ी के दर्शकों के दिमाग में मूल फिल्मों की जगह ले पाना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में श्वेत-श्याम में ही अच्छी दिखती हैं। हमारे समय में बनी कई श्वेत-श्याम फिल्मों के रंगीन संस्करण उतने असरदार नहीं थे। यदि 'कागज के फूल' का रंगीन संस्करण पेश किया जाए तो वह भयावह होगा। 'प्यासा', 'साहिब बीबी और गुलाम' या नूतन की 'सुजाता' जैसी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही है।"

चौहत्तर वर्षीय वहीदा ने बताया कि एलबम के ज्यादातर गीत उन्हीं की पसंद के हैं। उन्होंने कहा कि एलबम निकालने से पहले उनसे उनके पसंदीदा गीतों की सूची देने के लिए कहा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X