विवाह को हल्के में नहीं लेते कचर
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कचर ने 2005 में मूर से विवाह किया था। दोनों का वैवाहिक जीवन खुशहाल है और कचर कहते हैं कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप किसी भी रिश्ते को हल्के में न लें।
कचर कहते हैं कि वह हमेशा खुद को यही याद दिलाते हैं कि यह बात कोई मायने नहीं रखती कि उनका रिश्ता कितना अद्भुत है। वह कहते हैं कि जरूरी यह है कि उसे अच्छा बनाने के लिए लगातार काम किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











