स्मिथ संग ब्याह रचाना चाहती हैं मिनॉग
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 39 वर्षीय मिनॉग के छह महीने का बेटा ईथान है। वह स्मिथ के साथ एक और बच्चे को जन्म देना चाहती हैं लेकिन वह इससे पहले विवाह करना चाहती हैं।
एक सूत्र के मुताबिक मिनॉग के पास इस साल बहुत सा काम है उन्हें 'आस्ट्रेलियाज गॉट टैलेंट' और 'द एक्स फैक्टर' में जज की भूमिका के अलावा अपनी फैशन श्रृंखला व संगीत भी पेश करना है। वह व्यस्त होने से पहले अप्रैल या मई में विवाह करने के विषय में सोच रही हैं।
सूत्र का कहना है कि मिनॉग अक्टूबर में 40 साल की हो जाएंगी। वह इससे पहले विवाह करना और गर्भवती होना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











