शानिया 'म्यूजिक हॉल ऑफ फेम' में शामिल
'कैनेडियन एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिग आर्ट्स एंड साइंसेज' (सीएआरएएस) के मुताबिक शानिया को 27 मार्च को टोरंटो में आयोजित होने जा रहे जूनो पुरस्कार समारोह में औपचारिक रूप से 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया जाएगा।
कनाडा के जूनो पुरस्कार ग्रैमी पुरस्कारों के समकक्ष हैं।
सीएआरएस की अध्यक्ष व सीईओ मीलेनी बेरी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "शानिया ट्वेन ने कंट्री संगीत का रूप-रंग बदल दिया है और वह वास्तव में अपने युग की सबसे काबिल कलाकार हैं।"
शानिया की अब तक दुनियाभर में 4.5 करोड़ से ज्यादा एलबम्स की बिक्री हो चुकी है और उन्हें 12 जूनो पुरस्कार मिल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











