चिकनी चमेली को देख कैरेक्टर ढीला हुआ

इंडस्ट्री के तीनों खान भी आयटम सॉग्स में ताल से ताल मिलाते नजर आए। सलमान खान ने फिल्म 'रेडी' में 'कैरक्टर ढीला...' किया, तो आमिर खान ने 'डेल्ही बैली' को हॉट बनाने के लिए 'आई हेट यू लाइक आई लव यू...' पर जमकर ठुमके लगाए।
शाहरुख खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'ऑल्वेज कभी कभी' के एक खास गाने में दिखे, तो रणबीर कपूर भी 'चिल्लर पार्टी' में 'टांय टांय फिस्स...' करने के लिए आगे आए।
अगर हिरोइनों की बात करें तो मल्लिका शेरावत के बॉलीवुड वापस आते ही उन्हें तीन आइटम नंबर्स में अपनी अदाएं दिखाने का पूरा मौका मिला। वह 'थैंक्यू' में 'रजिया...' बनकर आईं, तो 'बिन बुलाए बराती' में इस 'शालू' बन सबको अपना दीवाना बनाया। इसके बाद भी उनके आयटम नंबर्स बंद नहीं हुए वो 'डबल धमाल' में 'जलेबी बाई' बन गईं।
वैसे, कैटरीना कैफ भी इस मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। फिल्म 'बॉडीगार्ड' में वह सलमान को फेवर देने आईं, तो आज कल वो फिल्म 'अग्निपथ' की 'चिकनी चमेली' बनीं हुईं हैं।
इनके अलावा 'चलो दिल्ली' में 'लैला...' के अवतार में याना गुप्ता को देख सभी के पसीने निकले, तो 'रॉ वन' में करीना भी 'छम्मक छल्लो...' बन गईं। फिल्म 'दम मारो दम' में दीपिका पादुकोण के हॉट डांस को काफी लोगों ने पसंद किया। तो वही छोटे पर्दे से आईं श्वेता तिवारी भी फिल्म 'बिन बुलाए बराती' और 'मिले ना मिले हम' में आइटम नंबर्स कर इस लिस्ट को और बढ़ा दिया।


Click it and Unblock the Notifications