2011 की टॉप 10 फिल्में

इस साल कई फिल्में रिलीज हुई जिनमें से कुछ हिट, कुछ सुपर हिट और कुछ ब्लॉकबस्टर भी रहीं। आइए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस की टॉप टेन फिल्में जिनका का जलवा लोगों को पसंद आया।

बॉडीगार्ड
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में एक नया कारनामा कर दिया। इस फिल्म में सल्लू का स्टाइल दर्शकों को इतना पसंद आया कि उनकी पिछली फिल्म का रिकॉर्ड ही टूट गया। इस फिल्म ने लगभग 148 करोड़ रूपए का कारोबार किया। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर, राज बब्बर और हेजल कीच ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। सलमान करीना के बॉडीगार्ड बनकर आते हैं लेकिन धीरे धीरे उनमें प्यार हो जाता है।

रेडी
जून में रिलीज हुई फिल्म रेडी भी सलमान खान की ही फिल्म है। इस फिल्म ने रिकॉर्ड बनाते हुए 122 करोड़ रूपए की कमाई कर ली थी। फिल्म में सलमान के साथ असिन भी थीं लेकिन उनका रोल भी कुछ खास नहीं था सलमान की फिल्म हो तो दर्शक सलमान को ही देख ने जाते हैं। फिल्म को सुपरहिट करवाने के लिए इसमें पूरा मसाला डाला गया था। सलमान एक अमीर घराने के इकलौते वारिस होते हैं और उनकी मुलाकात असिन से होती है। दोनों में प्यार होता है, फिर सलमान को असिन के दुशमनों का पता चलता है। सल्लू अपने प्यार के लिए उनसे भी टकरा जाते हैं और अंत में सलमान असिन के परिवार के भी चहेते बन जाते हैं।

रॉ वन
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। शाहरूख ने अपने फैन्स को दिवाली में यह तोहफा दिया था। यह शाहरूख की ड्रीम फिल्म थी और इस फिल्म से शाहरूख इस उम्मीद में थे कि उनकी रॉ वन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सलमान के जादू के सामने रॉ वन का जादू फेल हो गया। इस फिल्म ने 116 करोड़ रूपए की कमाई की।

सिंघम
2010 में तमिल की सुपरहिट फिल्म सिंघम के रिमेक में अजय देवगन और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। जिसमें अजय एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आए जो अपने इलाके में किसी भी तरह के अपराध को फैलने नहीं देता और उसका जड़ से खात्मा करता है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी धमाल मचाया।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
रितिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन ने इस फिल्म में नेचरल एक्टिंग की लाइफ को बहुत ही सिम्पल तरीके से जिना बताया गया है। यह फिल्म युवाओं के दिल को छू गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 89 करोड़ रूपए की कमाई की। यह तीन दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज छोड़ने के बाद एक बार फिर से मिलकर मस्ती करने की प्लानिंग करते हैं। इस फिल्म में रिश्तों के ताने बाने को दिखाने की कोशिश की थी जिसमें वे सफल भी हुए।

द डर्टी पिक्चर
साउथ की सेक्स सिंबल सिल्क स्मिता पर बनी इस फिल्म ने फिल्मों की पहचान ही बदल दी। दर्शकों के सामने पहली बार एक ऐसी फिल्म आई जो महिला प्रधान फिल्म थी। इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बिजनेस किया और अब तक बॉक्स ऑफिस पर 71 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है। विद्या बालन, इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। अपने सेक्स अपील के चलते विद्या ने बॉलीवुड की सभी हसीनाओं की निंदे उड़ा दी है।

रॉकस्टार
जब कोई दिल टूटता है तभी एक रॉकस्टार बनता है। इस थीम पर इम्तियाज अली ने इस फिल्म का निर्माण किया, और इसे यूथ ने काफी पसंद भी किया। रणवीर कपूर ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाल दी। फिल्म में लीड फिमेल रोल में नरगिस फाखरी थीं। इस फिल्म में भी कई विवाद हुए, कुछ सीन में तिब्बत का झंडा और नारे दिखाए जाने पर आपत्ति भी जताई गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रूपए का बिजनेस किया।

देल्ही बेली
आमिर खान ने आज के यूथ को समझते हुए और डूअल मिनिंग वाले संवाद को लेकर ऐसी फिल्म बनाई जिसमें सिधे लोगों के सामने गाली परोसी गई इसके बाद भी लोगों ने इस फिल्म को हंसते हंसते देखा। सेंसर बोर्ड ने पहले ही ए सर्टिफिकेट दिया गया। इस फिल्म में जिस तरह से गंदे शब्दों का यूज किया गया, लोगों ने उसे नापसंद भी किया लेकिन खुद को फिल्म देखने से भी रोक ना सके। किसिंग सीन, भद्दे इशारे व अश्लील डायलॉग्स और आज के यूथ को पसंद आने वाला म्यूजिक इस फिल्म की खास बात थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ की कमाई की।

यमला पगला दीवाना
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंन्द्र और ढ़ाई किलो वजन के हाथ वाले उनके बेटे सन्नी देओल के साथ बॉबी देओल ने यमला पगला दीवाना में काम किया। इस फिल्म में मॉडल से एक्ट्रेस बनी कुलराज रंधावा को लीड फिमेल कैरेक्टर के तौर पर लिया। काफी समय के बाद धर्मेंद्र और उनके बेटे फिल्म में साथ नजर आए इसने बॉक्स ऑफिस से 56 करोड़ रूपए कमाए।

तनु वेड्स मनु
आर माधवन और कंगना रणाउत की इस फिल्म में दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया। इस फिल्म में कंगना ने बेहद ही बिगड़ैल लड़की का रोल अदा किया है। जो शराब पीती है और बॉयफ्रेंड बदलना उसके लिए कपड़े बदलने के जैसा होता है। कंगना ने इस फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। साफ सुथरी इस फिल्म ने 23 करोड़ रूपए की कमाई की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X