2011: बॉलीवुड के हॉट टॉपिक्स
साल 2011 फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ ज्यादा ही खास है इस साल बॉलीवुड के कुछ चेहरों ने खास सुर्खियां बटोरीं। इस साल के जाते जाते चर्चा में आ गईं पाकिस्तान की वीना मलिक। जब उन्होंने 'एफएचएम' मैगजीन के लिए 'न्यूड' फोटो शूट करवाया। तस्वीर में वीना के जिस्म पर 'आईएसआई' के टैटू के अलावा कुछ भी नहीं था। वीना ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि यह उनकी तस्वीर नहीं है। ये मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। इसके चलते वीना खुद 2 दिनों तक लापता भी रहीं।
सबसे ज्यादा चर्चा में रहनेवाली एक्ट्रेस की बात करें तो, सबसे आगे होंगी विद्या बालन। इस साल 'द डर्टी पिक्चर्स' में साउथ की सेक्सी और बोल्ड अदाकारा सिल्क स्मिता का किरदार निभाने के कारण विद्या न्यूज ऑफ एट्रेक्शन रहीं। इसफिल्म को लेकर सिल्क के भाई ने भी फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बावजूद फिल्म पर्दे पर आई और लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया।
यह साल मधुर भंडारकर के लिए बेहद ही खराब रहा है। जब भी वो इस साल के बारे में सोचेंगे तो उन्हें अपनी फिल्म 'हिरोईन'बेहद बुरा ख्वाब ही लग सकती है। फिल्म की शुरूआत से लेकर अब तक वो केवल दिक्कतें ही झेल रहे हैं। पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें फिल्म करने से मना कर दिया। फिर एक लीगल नोटिस भी भेजा। करीना कपूर ने भी शर्तों के साथ ही फिल्म में काम करने के लिए हां कहा।
शाहरूख खान भी इस साल कुछ ज्यादा ही चर्चा में रहे पहले अपनी फिल्म रॉ वन को लेकर, उसके बाद फिल्म डॉन को लेकर लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा में रही उनकी और प्रियंका चोपड़ा नजदिकियां जिसके चलते कई बार उनका झगड़ा उनकी पत्नी गौरी खान से भी हुआ। साथ ही रॉ वन की पार्टी में प्रियंका की इंसल्ट भी की हुई थी।
इस साल प्रदर्शित हुई फिल्म 'रागिनी एमएमएस' के कलाकार भले ही चर्चा में नहीं आए लेकिन फिल्म का मुख्य किरदार 'रागिनी' जरूर खबरों में छायी रहीं। यह फिल्म दिल्ली की एक लड़की 'दीपिका' पर अधारित थी। वास्तविक रागिनी यानी दीपिका ने फिल्मकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात तक कही है।
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म 'देल्ही बेली' ने रिलीज के पहले ही बहुत सारे विवादों को जन्म दिया। फिल्म के गाने 'डीके बोस' में इस्तेमाल की गई गाली ने काफी सुर्खियां अपने नाम की। अब आमिर चाहते है कि इस फिल्म को छोटे पर्दे पर दिखाई जाए, उस हिसाब से फिल्म में कई कांट छांट भी की गई लेकिन इसके बाद भी सेंसर बोर्ड ने छोटे पर्दे पर भी दिखाने की अनुमति नहीं दी।
इस बार प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म के विवाद के चलते पूरे देश में काफी हो हल्ला हुआ। कुछ राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज वाजपेयी, प्रतीक बब्बर और दीपिका पादुकोण ने काम किया है इस फिल्म नें देश की आरक्षण व्यवस्था पर ही प्रश्न चिन्ह उठाया। हर जगह जगह फिल्मकार, कलाकारों और फिल्म के पोस्टर जलाए गए।
जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडॉल्फ हिटलर पर बनी फिल्म 'गांधी टू हिटलर' ने भी विवादों को जन्म दिया। फिल्म के नाम से लेकर कलाकार तक बदले गए हैं। फिल्म का नाम 'डियर फ्रैंड हिटलर' से 'गांधी टू हिटलर' किया गया और विवादों को देखते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म छोड़ दी। 'गांधी टू हिटलर' में रघुवीर यादव और नेहा धूपिया ने मुख्य भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications











