200 करोड़ ठगी आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का खुलासा- जैकलीन फर्नांडिस के साथ मेरा रिश्ता, मैंने गिफ्ट दिए!
जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही जैसे कई बड़े स्टार्स को अपने जाल में फंसा चुके सुकेश चंद्रशेखर ने एक बड़ा खुलासा किया है। 200 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर ने एक पत्र लिखकर यह दावा किया है कि जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनका रिश्ता रहा है। इसी वजह से सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों के महंगे गिफ्ट दिए।
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। अपने वकील अनंत मलिक और रोहन यादव के से खत में सुकेश ने साफ तौर पर कहा है कि वो कोई ठग नहीं हैं। सुकेश ने बोला है कि उन पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों की तरफ से जबरदस्ती वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपना रिश्ता सही बताया है। सुकेश ने कहा है कि जैकलीन के साथ उसका रिश्ता निजी है। जैकलीन का ठगी के मामले से कोई संबंध नहीं है।

सुकेश और जैकलीन की रोमांटिक स्टोरी
सुकेशने यह भी कहा है कि वह ठग नहीं बल्कि एक लाबिस्ट है। साथ ही उसने देश- विदेश में कई कॉरपोरेट हाउस में बतौर लॉबिस्टकाम किया है। सुकेशने यह भी बोला है कि कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से उसका रिश्ता अच्छा है। सुकेशने यह सवाल खड़ा किया है कि उससे वसूली करने वाले जेल अधिकारोंके खिलाफ जांच क्यों नहीं की जा रही है।

सुकेश ने बोला मैं आरोपी नहीं
सुकेशने खुद को आरोपी नहीं बताते हुए कहा है कि अभी तक उनके ठग होने को लेकर कोई फैसला नहीं आया है, ऐसे में उन्हें दोषी नहीं कहना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सुकेशचंद्रशेखर ने जैकलीन को लेकर बोला है कि मैं उनके साथ रिश्ते में था। यही वजह है कि मैंने उन्हें गिफ्ट दिए थे।

सुकेश चंद्रशेखर पर ये है पूरा आरोप
गौरतलब है कि जांच में यह सामने आया है कि सुकेशठगी के 200 करोड़ से ही जैकलीन और नोरा फतेही के साथ कई सेलेब्स को महंगे गिफ्ट दिया करता था। सुकेशपर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरशिविंदरसिंहको जमानत दिलाने के लिए उनकी पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ की वसूली की थी।


Click it and Unblock the Notifications