20 साल बाद भी लोग बोलते हैं..हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं
शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "'बाजीगर' के 20 साल पूरे हो गए। अब्बास-मस्तान, काजोल, शिल्पा (शेट्टी) और राखी जी (राखी गुलजार) का शुक्रिया।" उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का संवाद भी लिखा "अभी भी हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।"
'बाजीगर' उन कुछ फिल्मों में से एक है, जिनमें शाहरुख ने पहली सोलो फिल्म में सफलता का स्वाद चखा। इसके पहले उन्होंने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में प्रवेश किया था। इस फिल्म में पहली बार किंग खान ने काजोल के साथ काम किया था। इसके बाद तो शाहरूख-काजोल की जोड़ी हिट पेयर में शूमार हो गयीं। फिल्म बाजीगर के बाद शाहरूख ने डर और अंजाम में भी खलनायक का रोल निभाया। फिल्म बाजीगर के गाने को लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं।
मालूम हो कि इस समय शाहरुख फराह खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
