गदर एक प्रेम कथा : 'सकीना' अमीषा पटेल ने शेयर की 20 साल पुरानी वीडियो, सनी देओल ने लिखा ये खास पोस्ट

15 जून 2001 यानी आज के ही दिन आइकॉनिक फिल्म गदर एक प्रेम कथा रिलीज हुई। भारत पाकिस्तान के बंटवारे के साथ एक शानदार प्रेम कहानी के साथ इस फिल्म को अनिल शर्मा ने बनाया। जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए। साथ ही अमरीश पुरी जैसे दिग्गज नेता भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

आज गदर फिल्म को पूरे 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर सासंद और अभिनेता सनी देओल ने शानदार पोस्ट फिल्म को लेकर लिखा। गदर के खूबसूरत गाने के साथ सनी देओल ने लिखा, हमने एक फिल्म बनाई, हमने इसे एक इवेंट बना दिया। आज इस फिल्म को पूरे बीस साल पूरे हो चुके हैं। मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिसने इस फिल्म को ऐतिहासिक बनाया।

Gadar Ek Prem Katha

वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी एक अनदेखा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अमरीश पुरी व अमीषा खुद नजर आ रही है। अमीषा सकीना के किरदार में नजर आई थीं और आज भी ये किरदार यादगार है।

सनी देओल गदर फिल्म में तारा सिंह की भूमिका में नजर आए। हाल में ही सनी देओल ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस फिल्म के डायलॉग और गानें इतने सुपरहिट होंगे।

इन बीस सालों में काफी कुछ बदल चुका है। अब सनी देओल और अमीषा पटेल ने फिल्मों से दूरी बना ली है। सनी देओल अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं और वह मौजूदा समय में सासंद हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X