20 years of DDLJ- राज-सिमरन को याद आएंगी बड़े-2 देशों की छोटी-2 बातें

राज और सिमरन की खूबसूरत प्रेम कहानी, पंजाब की मिट्टी की खुशबू, मां और बेटी का प्यार भरा रिश्ता, पिता के लिए एक बेटी का अपने प्यार तक से मुंह मोड़ लेना और अपने प्यार के लिए सबकुछ छोड़ देना कुछ ऐसी ही मीठी मीठी बातों व रिश्तों से सजी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 18 दिसंबर को 20 साल पूरे करेगी। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को रिलीज हुए 1000 हफ्ते पूरे होंगे और इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट मिलकर एक शानदार जश्न मनाएगी।

यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल आदि मुख्य भूमिका में थे। 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यशराज बैनर द्वारा एक बड़ा ईवेंट रखा गया है जिसे रानी मुखर्जी और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा होस्ट करेंगी। आदित्य चोपड़ा भी इस खास ईवेंट का हिस्सा बनेंगे।

खबर के अनुसार शाहरुख खान व काजोल इस खास मौके पर एक स्पेशल स्पीच देंगे जिसे तैयार करने में वो अभी से जुट गये हैं। शाहरुख व काजोल बताएंगे कि किस तरह से वो दोनों इस फिल्म से जुड़े और उन्होंने कितनी खूबसूरत व दिल को छू लेने वाली यादें पाईं।

इस मौके पर बॉलीवुड के बड़े बडे कलाकारों को आमंत्रित करने का इंतजाम किया जा रहा है। सभी से बातें करनी भी शुरु क दी गयीं हैं जो भी कलाकार इस दिन वक्त निकाल सकते हैं वो सभी शाहरुख व काजोल संग मिलकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 1000 हफ्ते पूरे होने की खुशी बाटेंगे।

फिल्हाल ये तो पता चल गया है कि ये दिन बेहद खास होने वाला है। शाहरुख व काजोल सबसे ज्यादा इस दिन जिसे मिस करेंगे वो हैं यश चोपड़ा जी जिन्होंने शाहरुख खान को हमेशा अपने परिवार का हिस्सा माना। तो बस थोड़ा इंतजार करिये और फिर से देखिये राज और सिमरन किस तरह आपको याद दिलाते हैं बडे बडे़ देशों की छोटी छोटी बातें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X