..................... 20 NCB ऑफिसर कोरोना पॉज़िटिव, दीपिका - श्रद्धा - सारा के होंगे टेस्ट | 20 NCB officers test positive for coronavirus, Deepika, Shraddha,Sara to take tests - Hindi Filmibeat

NCB के 20 कर्मचारी और अधिकारी कोरोना पॉज़िटिव, दीपिका - सारा - श्रद्धा का भी होगा कोरोना टेस्ट

सुशांत सिंह राजपूत - रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले की जांच करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के 20 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो NCB सूत्रों ने साफ किया है कि पिछले एक हफ्ते में जितने लोग NCB के संपर्क में आए उन सबकी जांच की जा रही है।

इन लोगों में अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। जल्दी ही सभी लोगों को अपनी कोरोना जांच करवानी होगी।

20-ncb-officers-test-positive-for-coronavirus-deepika-shraddha-sara-to-take-tests

गौरतलब है कोरोना पॉज़िटिव लोगों में NCB के कर्मचारी और कुछ अधिकारी भी शामिल है। 20 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद NCB के सामने जांच जारी रखने को लेकर समस्या खड़ी हो गई।

इसके बाद सोमवार शाम को अहमदाबाद, इंदौर, बेंगलुरू और चेन्नई से NCB अधिकारियों को मुंबई बुला लिया गया है जो फिलहाल क्वारंटीन पर हैं। फिलहाल जो लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं उनमें ज़्यादा लक्षण नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X