आज से दो साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने शुरु की थी 'दिल बेचारा' की शूटिंग, संजना ने शेयर की यादें
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर सभी भावुक हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबरा ने एक मीठी सी याद शेयर किया करते हुए बताया है कि दो साल पहले, आज के दिन ही, यानि की 9 जुलाई 2018 को जमशेदपुर में सुशांत और संजना ने फिल्म की शूटिंग शुरु की थी।
बतौर निर्देशक यह मुकेश छाबरा की डेब्यू फिल्म है। वहीं, फिल्म में सुशांत के अपोजिट दिखेंगे संजना संघी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। कई मायनों में यह फिल्म काफी खास बन चुकी है। संजना ने भी फिल्म से जुड़ी कुछ यादें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। मुकेश छाबरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी के लिए उपलब्ध होगी। हॉटस्टार ने बताया है कि सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों ही इस मूवी को देख सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sanjana Sanghi | Kizie Basu (@sanjanasanghi96) on


Click it and Unblock the Notifications











