चेतन भगत के चौथे नॉवेल की चौथी फिल्म '2 स्टेट्स'

मशहूर उपन्यासकार और कॉलम राईटर चेतन भगत.. के नॉवेल पर आधारित है धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म '2 स्टेट्स'। जिसके ट्रेलर की लांचिग शुक्रवार को मुंबई में रखी गयी। ट्रेलर लांचिंग को आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर का सगाई समारोह कहकर प्रचारित किया गया था।

फिल्म का ट्रेलर बेहद ही रोमांचक है। नॉवेलिस्ट चेतन भगत का चौथा नॉवेल 2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधारित है जो कि उनकी रीयल लाईफ स्टोरी है। रीयल लाइफ में चेतन भगत को आईआईएम में पढ़ाई करते हुए पत्नी अनुषा भगत जो कि तमिल परिवार से हैं, से प्यार हो गया था। चेतन खुद पंजाबी हैं, ऐसे में दो अलग-अलग संस्कारों के लोगों का एक होना काफी मुश्किल था लेकिन चेतन भगत और अनुषा ने अपने प्यार के दम पर अपनों का दिल जीत लिया और सफल पति-पत्नी के रिश्तें में बध गये।

चेतन भगत उन खुशकिस्मत लोगों में से एक हैं जिनकी लिखी लगभग हर कहानी को पर्दे पर चरितार्थ होने का मौका मिला है। चेतन भगत ने साल 2004 में पहला नॉवेल लिखा था जिसका नाम था Five Point Someone (2004) जिस पर बॉलीवुड की ब्लॉकब्लास्टर मूवी '3 इडियट्स' बनी हैं।

Did You Know: टाईम के मुताबिक चेतन भगत एशिया के टॉप उपन्यासकारों में से एक हैं

चेतन भगत के दूसरे नॉवेल का नाम है One Night @ the Call Center (2005) जिस पर बॉलीवुड की 'हैलो मूवी' बनी हैं। चेतन भगत का तीसरा नॉवेल है 3 Mistakes of My Life जिस पर पिछले साल अभिषेक कपूर ने 'काईपोछे' मूवी बनायी है। चैतन भगत ने 2 States: The Story of My Marriage (2009) में लिखी थी जिस पर अब अभिषेक बर्मन के निर्देशन में करण जौहर और साजिद नाडियावाला फिल्म '2 स्टेट्स' बनाने जा रहे हैं।

फिल्म '2 स्टेट्स' में लीड रोल आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर प्ले कर रहे हैं तो वहीं फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में आपको अमृता सिंह और रेवती भी दिखायी देंगी। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

Must See: फिल्म '2 स्टेट्स' ट्रेलर लाचिंग की तस्वीरें

Did You Know: चेतन भगत.. ने आईआईआटी से बीटेक और आईआईएम से एमबीए करने के बाद उपन्यासकार बनने का फैसला किया और आज वो भारत के उन उपन्यासकारों में से एक हैं जिनके नॉवेल भारत के बाहर भी सबसे ज्यादा बिकते हैं। टाईम के मुताबिक चेतन भगत एशिया के टॉप उपन्यासकारों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X