2 स्टेट्स में लड़कों के बारे में बताई गयीं कुछ खास बातें!
"तुम लड़कों को बेड पर जाने के लिए सोचने में एक मिनट नहीं लगता, और थोड़ा सा कमिटमेंट मांग लो तो सोचने के लिए वक्त चाहिए।" आलिया भट्ट का ये डायलॉग भले ही थोड़ा फिल्मी हो लेकिन ये पूरी तरह से लड़कों की सोच पर फिट बैठता है। अनन्या के किरदार में आलिया भट्ट ने एक लड़की द्वारा अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर दिमाग में आने वाले ख्यालों को बखूबी पेश किया है। आलिया जब अर्जुन के माता पिता को अपनी शादी के लिए मनाने आती है तो अर्जुन उसे कहता है कि वो खाना बनाए तो मां खुश हो जाएगी। आलिया कहती है उसे खाना बनाना नहीं आता। इसपर अर्जुन का कहना है अरे तुम लडकी हो तुम्हें तो खाना बनाना आना चाहिए। इसपर आलिया का जवाब "हां लड़कियों को तो खाना बनाना आना ही चाहिए। वो तो खाना बनाने के लिए ही पैदा हुई हैं।" इस बात को साबित करता है कि लड़कियां चाहे कितनी भी क्वालिफाइड हों और पढ़ी लिखी हों लेकिन लड़कों के हिसाब से उन्हे घर का काम करना आना चाहिए।
एक चीज तो साफ है कि आलिया भट्ट ने बतौर अनन्या अपने किरदार को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश किया है। 2 स्टेट्स फिल्म एक ऐसी फिल्म है जो कि आपको आपके रिलेशनशिप को और मजबूत करने और अपने साथी को समझने में मदद करेगी। 2 स्टेट्स भले ही दो अलग अलग स्टेट्स के लोगों की प्रेम कहानी हो लेकिन ये फिल्म किसी भी स्टेट के लवर्स के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होगी।


Click it and Unblock the Notifications
