2 स्टेट्स ने नही पार किये 100 करोड़, बढ़ाचढ़ाकर कमाई दिखाने का नया ट्रेंड

आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर की फिल्म 2 स्टेट्स को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म सुपर हिट है। लेकिन असली बात तो ये है कि फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ का आंकडा पर नहीं किया है। हालांकि फिल्म की टीम पूरी कोशिश करके ये साबित करने में जुटी है कि करन जौहर की फिल्म 2 स्टेट्स 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है। भले ही कुछ ही करोड़ पीछे हो फिल्म लेकिन रिलीज के इतने हफ्ते बाद कुछ करोड़ भी कमाना काफी मुश्किल हो जाता है।

40 करोड़ के बजट से बनी फिल्म 2 स्टेट्स चेतन भगत की बेस्टसेलर नॉवेल 2 स्टेट्स पर आधारित है। फिल्म की कहानी खुद चेतन भगत और उनकी पत्नी की लव स्टोरी है। आलिया भट्ट के अनुसार उन्होंने ये नॉवेल स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के सेट पर पढ़ी थी और उन्हें ये इतनी पसंद आई को वो चाहती थीं कि इसपर भी फिल्म बननी चाहिए। दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने ये नॉवेल कभी पढ़ी ही नहीं। फिल्म के निर्देशक ने उनसे कहा कि वो अब ये नॉवेल पढ़े भी नहीं ताकि वो किसी को कॉपी करने की कोशिश ना करें। सबकुछ रियल लगे।

2 स्टेट्स ने रिलीज होने के बाद पहले ही हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया। फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाए रखी और हफ्ते फिल्म का कलेक्श बढ़ता ही रहा। आलिया भट्ट व अर्जुन कपूर दोनों को लोगों ने काफी पसंद किया। खासतौर पर दोनों की कैमिस्ट्री तो वाकई सभी को काफी पसंद आई। 2 स्टेट्स को इस बात का भी फायदा मिला कि फिल्म के आस पास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई। साथ ही बाद में जो भी फिल्में रिलीज हुईं वो इतनी सीरियस या हटकर थीं कि 2 स्टेट्ज जैसी हल्की फुल्की रॉम कॉम के आगे सभी फीकी पड़ गयीं।

फिल्हाल पूरी उम्मीद है कि इस हफ्त तो 2 स्टेट्स आखिरकार 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही लेगी। देखना है कि क्या ट्रेड एनालिस्ट का ये अंदाजा पूरा होता है या फिर बाकी फिल्मों की तरह इसकी भी कमाई में 5-10 करोड़ बढ़ाकर फिल्म के निर्माता अपनी फिल्मो को सुपर हिट साबित करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X