..................... 2 States movie twitter review - Hindi Filmibeat

अर्जुन-आलिया तो कमाल ही कर दित्ता- 2 स्टेट्स ट्विटर रिव्यू

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स सिनेमाहॉल पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन पहले ही शो से बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाना शुरु कर दिया है। आलिया कपूर ने जहां अर्जुन कपूर का पूरा साथ दिया है वहीं अर्जुन कपूर ने तो रोमांस करने में अपने समकालीन एक्टर्स को भी अच्छी टक्कर दी है। आज तक तो दर्शकों ने अर्जुन कपूर को गुस्से में, शांत और प्यार में जान देते या लेते हुए देखा है। लेकिन 2 स्टेट्स जैसी खूबसूरत और प्यार भरी फिल्म में अर्जुन कपूर को कृष के किरदार में देखकर हमें पूरा यकीन है कि लोगों को अर्जुन के रोमांटिक रुप से प्यार हो जाएगा।

दूसरी तरफ तमिलियन लड़की अनन्या के किरदार में आलिया भट्ट भी कुछ कम नहीं दिखी हैं। आलिया भट्ट ने हाईवे फिल्म से खुद को लेकर लोगों की जितनी एक्सपेक्टेशन बढा़ दी थीं वो उन सारी एक्सपेक्टेशन पर खरी उतरी हैं। आलिया भट्ट ने ये लोगों को ये जता दिया है कि उनमें बॉलीवुड की सुपर स्टार बनने की सारी क्वालिटी हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तो सुबह से ही लोगों ने 2 स्टेट्स को लेकर अपनी राय पब्लिश करनी शुरु कर दी है। आइये देखते हैं ट्विटर यूजर्स की इस फिल्म को लेकर क्या राय है।

तनुज गर्ग का कहना है "2 स्टे्टस में हर किसी की परफॉर्मेंस बेहतरीन है। सिर्फ लीड कलाकार ही नहीं बल्कि उनके साथ के कलाकार भी फिल्म में बेहतरीन नज़र आए हैं। मैं सभी का नाम लेकर उन्हें बधाई देना चाहूंगा अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अमृता सिंह, रॉनित रॉय, रेवती, आप सभी की अदाकारी बेहतरीन है।"

हर्ष जैन ने लिखा- "मैं 2 स्टेट्स नॉवेल का बड़ा फैन हूं। फिल्म देखने जाते समय बहुत एक्साइटेड था और उम्मीद कर रहा था कि 2 स्टेट्स फिल्म की शुरुआत बेहतरीन होगी। लेकिन ये बेहतरीन नहीं बहुत उम्दा थी। चेतन भगत और करन जौहर ने उम्दा फिल्म बनाई है।"

साकिब सलीम ने टवीट किया- "क्या खूबसूरत फिल्म बनाई है। अर्जुन और आलिया की कैमिस्ट्री बेहतरीन है। इनके अलावा मुझे खास तौर पर अमृता सिंह बेहद पसंद आईं। अमृता सिंह ने कई बार मेरी आंखों में आंसू ला दिये।"

सोनी राजदान ने ट्वीट किया "2 स्टेट्स एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में फुल ऑन फैमिली ड्रामा है। ये एक ऐसी फिल्म है जो कि आपके बहुत प्यारे एहसासों के सफर पर ले जाएगी। इस फिल्म को जरुर देखें।"

प्रशांत सावंत ने लिखा "2 स्टेट्स बहुत ही प्यारी फिल्म है। फिल्म में सभी की परफॉर्मेंस बेहद लाजवाब है। हालांकि फिल्म में नॉवेल के कुछ प्यारे पलों को कैद नहीं किया गया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म को बार बार देखने का मन करता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X