100 करोड़ पार करेगी 2 स्टेट्स, टक्कर देने वाला कोई नहीं

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स की बॉक्स ऑफिस सफलता पर सभी को पूरा यकीन है। लोगों का तो यहां तक मानना है कि 2 स्टेट्स फिल्म 100 करोड़ पार करेगी। इसके पीछे तो वजह हैं पहली तो ये कि चेतन भगत की नॉवेल 2 स्टेटस के दुनिया भर में लाखों फैन्स हैं और फिल्म भी बहुत प्यार इमोशन्स के साथ बनाई गयी है। दूसरी वजह ये है कि 2 स्टेट्स को टक्कर दे सके ऐसी कोई फिल्म फिल्हाल अगले हफ्ते तक तो नहीं आने वाली। सभी फिल्में या तो नये कलाकारों की हैं और या तो उनमें कोई दम नहीं है। जो एकाध अच्छे कलाकारों वाली फिल्में जैसे इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं रिवॉल्वर रानी और सम्राट एंड कंपनी तो उनका जोनर इतना अलग है कि 2 स्टेट्स को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।

चेतन भगत ने पहले ही अपने नॉवेल के फैन्स ने कहा कि पूरी नॉवेल के परदे पर उतार पाना नामुमिकन है लेकिन उन्होंने पूरी कोशिश की है कि फिल्म के कुछ खूबसूरत पलों को परदे पर उतारा जा सके। दूसरी तरफ अनन्या के किरदार में आलिया भट्ट और कृष के किरदार में अर्जुन कपूर ने इतनी बेहतरीन अदाकारी की है कि नॉवेल पढ़ने के बाद भी लोगों को फिल्म देखने में अंत तक इंटरेस्ट बना रहेगा। 2 स्टेट्स फिल्म ने पहले ही सप्ताहांत तक लगभग 38 करोड़ तक की कमाई कर ली थी और अब एक हफ्ते के बाद 2 स्टेट्स फिल्म का बॉक्स ऑफिस स्टेटस 50 करोड़ को पार कर गया है। फिल्हाल अभी तक 2 स्टेट्स ने कुल 54 करोड़ कमाए हैं। जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उसी दिन फिल्म ने कुल 8 करोड़ रुपये कमाए।

आलिया और अर्जुन दोनों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हाइवे से आलिया ने अपने लिए लोगों की उम्मीदों का लेवल बढ़ा दिया था उस लेवल को छूने के लिए आलिया ने भरपूर कोशिश की और वो अपनी इस कोशिश में कामयाब भी हुईं। दूसरी तरफ हमेशा से ही गुस्से और सीरियस किस्म का किरदार निभाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर ने इस रोमांटिक फिल्म को इतनी खूबी के साथ पेश किया कि उन्हें देखकर कोई भी उनसे प्यार कर बैठे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X