गरबा खेल रहे लोगों के बीच घुसी 2 डरावनी Nun, लोग बोले- 'आस्था को भी मजाक बना रखा है'

Nun 2 in Garba Place- नवरात्रि के 9 दिन लगातार कई जगहों पर गरबा और डांडिया का आयोजन होता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है लेकिन एक वीडियो ने सामने आकर काफी धमाका किया है।
लोग इस दौर में मशहूर होने के लिए या सबसे अलग दिखने के लिए काफी कुछ करते रहते हैं। इस वक्त गरबा करते हुए लोगों के बीच से एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं। इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्म नन के लुक पर तो महिलाएं नजर आ रही हैं।
जाहिर सी बात है कि वो काफी डरावनी लग रही हैं। उनको देखकर बच्चे डर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने कैमरे में उनको कैद कर रहे हैं। Voompla ने इस वीडियो को अपने पेज पर साझा किया है और कैप्शन लिखा है, ''हैलोवीन x नवरात्रि, यदि आपने यह नहीं देखा, तो आपने कुछ भी नहीं देखा!''
हैलोवीन लुक में इन महिलाओं ने ऐसा धमाका किया कि वीडियो आग की तरह वायरल हो गया है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर इसको लेकर कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्यों सबके दिलो मैं नफ़रत का काम कर रहे हो यार आपसे मोहब्बत नहीं हो सकती नफ़रत भी मत करो यार।''
एक ने लिखा, ''गरबा का सही उद्देश्य होता है दुर्गा मां की भक्ति में नाचना.. लोग वैसे ही इस उद्देश्य को भूल गए हैं...ऊपर से ऐसे नामून लोगों की कामी बाकी थी, वो पूरी हो गई...सत्यानाश!'' एक ने लिखा, ''प्रवेश देने वाले आयोजक, पागल हैं क्या, प्रसिद्धि और पैसों के लिए रखा होगा गरबा!''
एक ने लिखा, ''इस बकवास से हमारे त्यौहार का अपमान मत करो।'' इस तरह से लोग भड़क गए हैं और लगातार इसकी निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आस्था का मजाक उड़ाना बंद किया जाए। फिलहाल आप देखिए ये गरबा वीडियो जो कि वायरल है...


Click it and Unblock the Notifications