2.0 का ट्रेलर Dhamaka, अब बनेगा सीक्वल 3.0, डायरेक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान
हाल ही में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार और रजनीकांत का धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म के तगड़े VFX और जबरदस्त स्टंट सीन से एक बात तो साफ है कि ऑडिएंस को थिएटर में शानदार एक्सपीरिएंस मिलने वाला है। वहीं इसी बीच फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ गई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का अगला सीक्वल की खबरें भी तेजी पर हैं। जी हां 2.0 के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट के दौरान कुछ ऐसे हुआ की अगले सीक्वल की खबर लगभग तय मानी जा रही है।
[2.0 Trailer: इस साल टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, 400 करोड़ी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, दिल थाम कर देखें]
दरअसल, 2.0 के ट्रेलर लॉन्च ईवेंट पर डायरेक्टर एस शंकर से 2.0 के सीक्वल को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने जवाब दिया की '3.0 को लेकर मेरे दिमाग में थोड़ा आइडिया है। हालांकि अभी उन्होंने इस पर विस्तार से सोचा नहीं है।' वहीं इससे पहले 2.0 के टीजर लॉन्च पर भी उन्होंने इस बात को कंफर्म किया था कि वे 3.0 को लेकर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेकर्स को 2.0 को मिलने वाले रिएक्शन का इंतजार है। इसी के बाद आगे की तैयारी हो सकती है।

2.0 बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म बताई जा रही है इसे 400 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में अगर इसका सीक्वल बनता है तो ये और भी मंहगा साबित होने वाला है। वहीं देखा जाए तो इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है। आने वाले दो सालों में कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें आने वाले बड़ी फिल्मों के सीक्वल के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











