..................... 2 Point 0 Trailer Reactions, it’s raining memes and jokes on twitter - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0- ट्रेलर रिलीज होते ही बन रहा है मजाक- जोक्स और Memes

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। भारत की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी। लेकिन ट्रेलर को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोग रजनीकांत स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया पर फिल्म के वीएफएक्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें, लगभग 2 सालों के पोस्टपोन होते होते ये फिल्म अब 29 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 ट्रेलर- धमाकेदार एक्शन और VFX

एस शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 600 करोड़ का आंकड़ा तो पार करना ही होगा। वहीं, ब्लॉकबस्टर होने के लिए 1000 करोड़ का कलेक्शन। खास बात है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। कहीं ना कहीं निर्देशक ने फिल्म के स्टारकास्ट को चुनने में सही फैसला लिया है।

2 Point 0

जहां, दक्षिण में फिल्म रजनीकांत की वजह से कमाई करेगी। वहीं, उत्तर भारत में सुपरस्टार अक्षय कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग का कमाल बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा। लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर फिल्म का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। खासकर फिल्म के वीएफएक्स पर कई memes बनाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X