..................... 2.0 ticket prices shoot up to 2000 rupees at multiplexes - Hindi Filmibeat

2200 रूपये तक के बिक रहे हैं अक्षय - रजनीकांत की 2.0 के टिकट, फिर भी सब HOUSEFULL!

Recommended Video

2.0: Shocking Price of Rajinikanth & Akshay Kumar's 2.0 Ticket; Check Out | FilmiBeat

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुली हुई है और फिल्म के टिकट इतने महंगे कि आप दाम सुनकर ही चौंक जाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि फिल्म के सस्ते टिकट मौजूद नहीं हैं लेकिन दिलचस्प ये है कि फिल्म के सबसे महंगे टिकट भी धीरे धीरे हाउसफु हो रहे हैं जिससे फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि 2.0 के टिकट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू जैसे शहरों में बहुत महंगे मिल रहे हैं। मुंबई में तो ये दाम बढ़कर 2000 से 2200 रूपये तक पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली में भी 1450 और 1650 रूपये तक के टिकट मिल रहे हैं। कोलकाता में 1150 तक टिकट दाम है वहीं बेगलुरू में 1000 रूपये तक। ये सारे दाम, हिंदी 3D के लिए हैं।

2-point-0-ticket-prices-shoot-up-2000-rupees-at-multiplexes

जहां उत्तर भारत मे टिकट के दाम इतने महंगे वहीं दक्षिण भारत में टिकट के दाम 75 रूपये से लेकर केवल 500 रूपये तक हैं। चेन्नई में फिल्म के टिकट सबसे सस्ते हैं। यहां का सबसे महंगा टिकट भी 200 रूपये के अंदर है। वहीं हैदराबाद में भी फिल्म के टिकट सस्ते हैं। लेकिन ऐसा केवल इसलिए कि इन शहरों में हिंदी टिकट की बिक्री कम होगी।

100 टके की बात ये है कि इतने महंगे टिकट होने के बावजूद, थियेटर हॉल का हाउसफुल होना ये अंदेशा दे चुका है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी। वहीं बात करें फिल्म के रिव्यू की तो इंदौर के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर पर फिल्म का रिव्यू किया था। हालांकि इस अकाउंट की पुष्टि किसी ने नहीं की थी।

आपको एक बार फिर याद दिला देते हैं कि इस डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म की समीक्षा करते हुए क्या क्या कहा था -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X