2.0 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अक्षय कुमार - रजनीकांत से एक मुक्का खाना भी सम्मान की बात है
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस हफ्ते शुक्रवार, 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। अब फिल्म के हिंदी वर्जन के प्रोड्यूर करण जौहर, डायरेक्टर शंकर और अक्षय कुमार मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के ज़रिए, मीडिया से बातचीत करते नज़र आए। 2.0 अक्षय कुमार का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू है और डायरेक्टर शंकर उनकी तारीफें करते नहीं थके।
वहीं फिल्म के हिंदी प्रोड्यूर करण जौहर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ये भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महंगी फिल्म है। हम सब इस फिल्म को परदे पर देखने के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हैं। वहीं करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स का फिल्म से जुड़ना, बहुत ही सम्मान की बात बताया।

करण जौहर के शब्दों में रजनीकांत और अक्षय कुमार का एक साथ आना बेहतरीन सिनेमा अनुभव है जो कोई भी छोड़ना नहीं चाहेगा। वहीं फिल्म के डायरेक्टर शंकर भी फिल्म को लेकर बहुत ज़्यादा उत्साहित दिखे। शंकर ने कहा कि फिल्म जो भी डिमांड करती थी, तकनीकी रूप से हमने फिल्म को वो सब देने की कोशिश की है।
फिल्म का हाल अब दर्शकों पर छोड़ते हुए शंकर ने कहा कि अब मैं बस ये देखना चाहता हूं कि फैन्स फिल्म को देखकर कैसा रिएक्शन देते हैं। जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान, फिल्म के बारे में और कौन सी बातें सामने आईं -


Click it and Unblock the Notifications