बैक 2 बैक तीन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार - रजनीकांत का 2.0 टीज़र BOOKED
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 के तीन पोस्टर रिलीज़ किए गए और फिल्म के टीज़र की अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म का टीज़र 13 सितंबर को रिलीज़ हो रहा है। यानि कि अक्षय कुमार आते ही गणपति का आशीर्वाद लेकर ही छोड़ेंगे। फिल्म के तीन पोस्टर देखकर फैन्स की खुशी संभल ही नहीं रही है और ये पोस्टर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
वहीं फिल्म से जुड़ गए हैं करण जौहर जो कि फिल्म का हिंदी वर्जन प्रोड्यूस करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स बेहतरीन फैसले ले रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है। बाहुबली के हिंदी वर्जन ने करण जौहर को पिछले साल का सबसे सफल प्रोड्यूसर बनाया था। करण जौहर, अक्षय कुमार के अलावा फिल्म के डायरेक्टर शंकर ने भी फिल्म का एक पोस्टर ट्वीट किया।

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ये साई - फाई फिल्म, 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। यानि कि दीवाली के दो हफ्ते बाद। वहीं दीवाली पर आ रही है, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान। जहां अक्षय कुमार की फिल्म से 400 - 500 करोड़ की उम्मीद की जा रही है वहीं आमिर से भी 400 करोड़ की उम्मीद है।
ऐसे में 2018 के लिए नवंबर सबसे शानदार महीना हो सकता है क्योंकि इस महीने में आमिर खान और अक्षय कुमार मिलाकर 800 करोड़ का बॉक्स ऑफिस दे सकते हैं। इसलिए फैन्स को नवंबर का बेसब्री से इंतज़ार है। अक्षय कुमार के इस साउथ डेब्यू में रजनीकांत के अलावा साथ दिखाई देंगी एमी जैक्सन।
वैसे जानिए 2018 की आने वाली पांच बड़ी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
