2.0 के नए पोस्टर के साथ पहली बार नज़र आए रोमांटिक रजनीकांत

2.0 का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है और रजनीकांत इस पोस्टर में एमी जैक्सन से इश्क फरमाते नज़र आ रहे हैं। एमी जैक्सन, फिल्म में एक रोबोट की भूमिका में नज़र आ रही हैं। वहीं रजनीकांत फिल्म में दो किरदार निभाते नज़र आएंगे - एक साइंटिस्ट और दूसरा रोबोट चिट्टी का। अब चिट्टी का रोमांस इस बार कैसा होगा ये देखने में दर्शकों को काफी मज़ा आएगा।

रजनीकांत स्टारर इस फिल्म का बजट है लगभग 550 करोड़। और माना जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी फिल्म तो है ही साथ ही ये पूरी दुनिया की सबसे महंगी टॉप 10 फिल्मों में शामिल है। दुनिया में जो भी देश फिल्मों से ताल्लुक रखता है और फिल्में बनाता है, उन सबकी फिल्मों को जोड लिया जाए तो रजनीकांत अक्षय कुमार स्टारर 2.0 दुनिया की नौंवी सबसे महंगी फिल्म है।

2-point-0-new-poster-reveals-rajnikanth-amy-jackson-s-love-story

फिल्म रजनीकांत की ही फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस पार्ट को पूरी तरह से हॉलीवड स्तर की साई फाई बनाने की कोशिश की गई है। अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार की ये लगातार 11वीं सुपरहिट फिल्म होगी। वहीं ये अक्षय कुमार के लिए सीधा 500 करोड़ क्लब का रास्ता खोलेगी। अब जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की अनोखी पहली लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है, देखिए बॉलीवुड के पहले रिकॉर्ड्स -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X