MINUS 2.0: फैन्स ने अक्षय कुमार की धज्जियां उड़ा दींं, 500 करोड़ मेंं तो छह ढंग की फिल्म बन जातीं
अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 रिलीज़ हो चुका है और अब धीरे धीरे फैन्स का वो तबका निकल कर आ रहा है जिसने फिल्म देखी और जिसे फिल्म पसंद नहींं आई। और दर्शकों का ये हुजूम ट्विटर पर अक्षय कुमार और डायरेक्टर शंकर की धज्जियांं उड़ा रहा है। पहली बात तो फिल्म देखने वालों ने साफ किया कि फिल्म में अक्षय कुमार ज़्यादा हैं ही नहीं।
दूसरी बात, फिल्म के लिए इतना हौव्वा और माहौल बनाने के लिए दर्शकों ने डायरेक्टर शंकर को भी जमकर कोसा है। उनका मानना है कि जब आप इतने बड़े बजट की फिल्म बनाते हो तो आपकी ज़िम्मेदारी होती है उन पैसों को बेकार ना जाने देना लेकिन शंकर ने 543 करोड़ पानी में बहा दिया है।

फिल्म देखने वालों ने साफ साफ कहा कि फिल्म में तकनीक छोड़कर और कुछ नहीं है। अगर शंकर को इतना बड़ा प्रोजेक्ट बनाना था तो उन्हें फिल्म के हर पहलू पर ध्यान रखना चाहिए था। डायरेक्टर होने के नाते उनकी ज़िम्मेदारी बनती है कि फिल्म की कहानी पर भी उतना ही ध्यान दें।
कुछ दर्शकों का ये भी कहना है कि उन्हेंं इस फिल्म से बेहतर, एंथीरान लगी थी। दर्शकों ने अक्षय कुमार के किरदार को लेकर भी काफी प्रश्न उठाए -


Click it and Unblock the Notifications