Quick Review 2.0: अक्षय कुमार का ये कारनामा ब्लॉकबस्टर है और रजनीकांत जैसा वाकई कोई नहीं
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर शंकर की महत्तवाकांक्षी फिल्म 2.0 रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म का शुरूआती वर्ड ऑफ माउथ बेहतरीन है। वहीं यूएई के क्रिटिक्स ने भी फिल्म को शानदार नंबर से पास कर दिया है। क्रिटिक्स का मानना है कि कोई भी इस फिल्म के साथ इतना न्याय नहीं कर सकता है जितना कि रजनीकांत ने किया है।
वहीं अक्षय कुमार के भी साउथ डेब्यू के चर्चे काफी समय तक रहने वाले हैं। उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। एमी जैक्सन के हिस्से जितना भी रोल आया है उन्होंने उसे ढंग से निभाने में अपनी पूरी जान लगा दी है और सफल भी होती दिखी हैं।

शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 भारतीय सिनेमा की अब तक की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाएगी। उन्होंने ना केवल एक बहुत बड़ा सपना देखा है बल्कि उसे बेहतरीन तरीके से पूरा किया है। 2.0 जितनी बारीकी से परदे पर उतारी गई है उसके लिए शंकर डिसटिन्कशन के साथ पास होते हैं। उन्हें पूरे नंबर मिलने चाहिए।
फिल्म हर तरह के इंसान को पसंद आएगी और तय है कि ये फिल्म Mass Appeal रखती है। लोग फिल्म देखेंंगे और ज़रा भी निराश नहीं होंंगे। जानिए फिल्म के बारे में अब तक लोगों ने और क्या कहा है -


Click it and Unblock the Notifications











