FIRST REVIEW: 2.0 - रजनीकांत की फिल्म के हीरो हैं अक्षय कुमार, 2018 की बेस्ट फिल्म
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 अगले शुक्रवार यानि कि 28 नवंबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन ट्विटर पर एक अनाम अकाउंट ने फिल्म का पहला रिव्यू डाल दिया है। इस अकाउंट को इंदौर के एक डिस्ट्रीब्यूटर का बताया गया है लेकिन उसने गुज़ारिश की है कि बार बार उसका नाम और पता ना पूछा जाए। वो बस फैन्स को थोड़ी जानकारी देने के िलए ट्विटर पर है।
कुछ फैन्स ने ये कहकर इस अकाउंट को फर्जी बताया कि अभी फिल्म की साउंड मिक्सिंग चल रही है वहीं बाकी फैन्स का कहना है कि इस व्यक्ति ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का रिव्यू भी फिल्म की रिलीज़ से तीन दिन पहले दिया था और वो शत प्रतिशत सही था। इस बार भी जितनी बातें इस डिस्ट्रीब्यूटर ने लिखी है वो सच ही लग रही हैं।

सबसे पहले तो इस अकाउंट पर एक पिन पोस्ट है जिसकी मानें तो 2.0 को ठोंक कर सलामी देनी चाहिए। फिल्म इतनी बेहतरीन है। साथ ही इस अकाउंट के व्यक्ति ने कहा कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से उन्हें जितना भी नुकसान हुआ है वो यकीनन 2.0 के साथ पूरा हो जाएगा। फिल्म ने ना चलने के कोई चांस ही नहीं है।
वहीं केदारनाथ की चिंता करते हुए इस डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि अब मुझे केदारनाथ के लिए डर लग रहा है क्योंकि अगर 2.0 टिक गई तो केदारनाथ को खा जाएगी। जानिए इस व्यक्ति ने फिल्म की समीक्षा करते हुए फिल्म के बारे में क्या क्या लिखा -


Click it and Unblock the Notifications












