2.0 BUZZ: 100 करोड़ की सुनामी लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार, एक दिन में 21,000 शो
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 के लिए माहौल बनना शुरू हो चुका है। फिल्म 28 नवंबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन जिस हिसाब से फिल्म को लेकर तैयारियां चल रही हैं, ये मानकर चलिए कि बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने वाली है। ट्रेड पंडित भी कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आ सकती है।
फिल्म से अक्षय कुमार का नाम जुड़ने के कारण हिंदी बेल्ट में फिल्म और बड़ी हो चुकी है। फिल्म के हिंदी बेल्ट के डिस्ट्रीब्यूटर एए फिल्म्स फिल्म को 4000 स्क्रीन पर रिलीज़ करने का प्लान कर रही हैं जिनमें से 17 आईमैक्स के 3D स्क्रीन होंगे। वहीं जैसे ही बुकिंग रिपोर्ट्स की अपडेट आएंगी, इन स्क्रीन के बढ़ने की पूरी संभावना है।

2.0 की रिलीज़ में अब केवल 7 दिन बचे हैं। और फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म की कुल अवधि है 2 घंटा 29 मिनट। यानि कि हिसाब लगाया जाए तो केवल हिंदी क्षेत्र में फिल्म के 20 से 21 हज़ार शो होंगे। यानि कि फिल्म के लिए 30 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग तय है। वहीं केवल तमिल से फिल्म को 70 करोड़ की ओपनिंग मिलने का अंदेशा है।
वहीं 2.0 के लिए कोई भी फिल्म टक्कर में नहीं है जिसका पूरा पूरा फायदा फिल्म को मिलने वाला है। रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी और कई जगह, लाइन में खड़े रहकर टिकट बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। कुल मिलाकर, 2.0 बाहुबली के सारे आंकड़े तोड़ने को तैयार दिख रही है।
बाहुबली ने हिंदी में 44 करोड़ की ओपनिंग की थी। देखना है कि 2.0 इस आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं। वैसे अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर सोने की मुर्गी हो चुके हैं। देखिए अक्षय कुमार के जादुई बॉक्स ऑफिस आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications
