2.0 1st Day 1st Show: अक्षय कुमार ही इस रजनीकांत फिल्म के असली हीरो हैंं - फैन्स
अक्षय कुमार रजनीकांत की 2.0 रिलीज़ हो चुकी है और जिस हिसाब से दर्शक थियेटर हॉल में फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैंं, एक बात तो तय है कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता। फिल्म के शुरू होने से पहले ही हॉल में नाच गाना, सीटियां तालियां, सब चालू हैं लेकिन फिल्म के शुरू होते ही बिल्कुल सन्नाटा हो गया।
फिल्म देखकर दर्शक दंग हैं क्योंकि इतना भव्य उन्होंने भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा है। फिल्म शुरू होते ही हॉल में कोई आवाज़ ही नहीं हुई क्योंकि कोई भी कुछ भी मिस नहीं करना चाहता है। पहले ही सीन से फिल्म ने दर्शकों को बांध लिया। रजनीकांत की एंट्री पर तालियां पिटीं तो अक्षय की एंट्री पर सीटियां।

अक्षय और रजनीकांत दोनों का ही अपना फैन्स का वर्ग है लेकिन इस फिल्म को सीधा सीधा अक्षय कुमार प्रभावित करते दिख रहे हैं। अक्षय ने जिस तरह फैन्स का दिल जीता है, वो रजनीकांत को थोड़ा सा पीछे छोड़ गए हैं। और उनका स्टारडम, फिल्म में उन्हेंं और आगे लेकर गया है।
थियेटर हॉल के अंदर ही नहीं बाहर भी फैन्स की दीवानगी दिख रही है। कोई रजनीकांत के कटआउट्स को दूध से नहला रहा है तो कोई अक्षय कुमार की तस्वीर पर माला चढ़ा रहा है। देखना है कि फैन्स की ये दीवानगी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर क्या असर डालती है।
जानिए फिल्म देखते हुए कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रिया -


Click it and Unblock the Notifications
