2.0 के निर्देशक शंकर ने अक्षय के बाद ऋतिक रोशन से मिलाया हाथ, दो बड़े धमाकों का ऐलान!
2.0 के निर्देशक शंकर काफी समय से अभिनेता कमल हासन स्टारर फिल्म इंडियन 2 के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रहें हैं और उन्होने पहले अक्षय कुमार और बाद में अजय देवगन को अप्रोच किया था लेकिन दोनो ने ही इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाने से मना कर दिया और अब खबर है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपर हीरो ऋतिक रोशन इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहें हैं। शंकर ने ऋतिक को इस फिल्म के अलावा अपनी एक वेब सीरीज के लिए भी अप्रोच किया है।
बता दें कि शंकर ने जब अक्षय कुमार को फिल्म 2.0 में रजनीकांत के अपोजिट निगेटिव रोल में कास्ट किया था तो फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में भी जबरदस्त धूम मचाई थी। इसके बाद से ये उनको इतना पसंद आया कि उनको किसी सुपरस्टार को ही इस फिल्म के निगेटिव रोल के लिए कास्ट करना है।

ऋतिक रोशन को लेकर हालांकि इसका आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों की मानें तो शंकर ने उनको ये ऑफर दिया जिसके बारे में ऋतिक रोशन विचार कर रहें हैं।
पता चला है कि वेब सीरीज की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है। मुंबई मिरर के मुताबिक इसकी शूटिंग साउथ-ईस्ट एशियन आइलैंड पर की जाएगी। इसकी शुरुआत अक्टूबर या नवंबर के महीने में होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











