2.0 सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है, यह एक ग्लोबल मैसेज भी देती है- अक्षय कुमार

Recommended Video

2.0 Box Office Movie Review: Rajinikanth | Akshay Kumar | Amy Jackson | FilmiBeat

शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 गुरुवार को रिलीज होने वाली है। मेगास्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का होना इस फिल्म को और विशाल बनाती है। फिल्म के ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन इतना तय हो गया है कि यह एक काफी बड़े स्तर की फिल्म है और दर्शकों को एक्शन, इमोशन के साथ वीएफएक्स का करिश्मा देखने को मिलेगा।

लेकिन अक्षय कुमार ने इससे भी इतर बात की है। फिल्म 2.0 के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार से हमारी मुलाकात हुई। जहां इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक्शन फिल्म या विज्ञान से संबंधित फिल्म नहीं है। बल्कि इस फिल्म में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया गया है और वैश्विक स्तर पर संदेश दिया गया है। लिहाजा, दर्शकों से मैं अनुरोध करूंगा कि इस फिल्म को जरूर देंखे।

2 point 0

उन्होंने कहा, फिल्म में यह दिखाया गया कि यह धरती दूसरों जीवों की भी है। पृथ्वी सिर्फ हम इंसानों की नहीं है.. बल्कि जीव, जंतु, जानवर, पक्षियों की भी है। वो आवाज नहीं उठा सकते.. लेकिन उनका भी जीने का समान अधिकार है। लिहाजा, उनकी धरती माता को ना बर्बाद करें।

बहरहाल, 2.0 के साथ अक्षय कुमार तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अक्षय बतौर विलेन रजनीकांत से टक्कर लेते दिखेंगे। यह फिल्म 3डी पर रिलीज होने वाली है। 2.0 हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। जबकि 12 भाषाओं में डब होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X