अक्षय कुमार की 2.0 - रिलीज़ के पहले ही बना पहला RECORD
अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्म 2.0, 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की रिलीज़ से पहले ही अक्षय कुमार ने पहला रिकॉर्ड बना भी लिया है। दरअसल, रजनीकांत स्टारर इस फिल्म का बजट है लगभग 550 करोड़। और माना जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी फिल्म तो है ही साथ ही ये पूरी दुनिया की सबसे महंगी टॉप 10 फिल्मों में शामिल है।
दुनिया में जो भी देश फिल्मों से ताल्लुक रखता है और फिल्में बनाता है, उन सबकी फिल्मों को जोड लिया जाए तो रजनीकांत अक्षय कुमार स्टारर 2.0 दुनिया की नौंवी सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म रजनीकांत की ही फिल्म रोबोट का सीक्वल है। इस पार्ट को पूरी तरह से हॉलीवड स्तर की साई फाई बनाने की कोशिश की गई है।

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म उनकी पूरे करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। जबकि, गोल्ड अक्षय कुमार की 104थी फिल्म है। अपने पूरे करियर में अक्षय कुमार ने केवल दो ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं - एक करियर की शुरूआत में मोहरा और दूसरी करियर के नए पड़ाव में - राउडी राठौर। अक्षय कुमार की 105वीं फिल्म 2.0 होगी।
अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। लेकिन इसके बावजूद अक्षय कुमार की ये लगातार 11वीं सुपरहिट फिल्म होगी। वहीं ये अक्षय कुमार के लिए सीधा 500 करोड़ क्लब का रास्ता खोलेगी।
अब जब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की अनोखी पहली लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है, देखिए बॉलीवुड के पहले रिकॉर्ड्स -


Click it and Unblock the Notifications











