ना सलमान खान, ना आमिर खान- 2.0 के साथ अक्षय कुमार ने बनाया जबरदस्त RECORD
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हो चुकी है और दनादन कमाई भी कर रही है। फिल्म ने बेहतरीन ओपनिंग करते हुए पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, इसी के साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
बॉलीवुड सितारों की बात करें तो सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म फिलहाल आमिर खान के नाम है- दंगल। वहीं, 300 करोड़ कल्ब में सबसे ज्यादा फिल्में सलमान खान के नाम हैं। लेकिन अब अक्षय कुमार के नाम भी एक खास रिकॉर्ड बन चुका है। अक्षय बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार बन चुके हैं, जिनकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के साथ ओपनिंग दी है।

यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म भी बन चुकी है। कोई शक नहीं कि वीकेंड तक यह अक्षय के करियर की सबसे बड़ी भी फिल्म भी बन जाएगी। अब तक बॉलीवुड स्टार्स में इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान थे। आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने सभी भाषाओं को मिलाकर 52 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लिहाजा, अक्षय कुमार ने आमिर को पीछे छोड़ दिया है।
यहां देंखे बॉलीवुड एक्टर्स के कुछ स्पेशल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड-


Click it and Unblock the Notifications