HOUSEFULL है 2.0 की एडवांस बुकिंग: 2018 की बेस्ट ऑक्यूपेंसी लेकर आएंगे अक्षय कुमार
2018 बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा अजीब रहा। जहां बड़ी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गईं वहीं छोटी छोटी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिकी रह गईं। अब 2018 की सबसे बड़ी फिल्म 2.0, 29 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शक भी उतने ही उत्साहित हैं जितना कि फिल्म की टीम।
कम से कम फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट का हाल तो यही कहता है। जहां उत्तर भारत में अभी भी फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलना बाकी है वहीं दक्षिण भारत में अभी से भूचाल आ चुका है। बेंगलुरू में तेलुगू के 3D वर्जन फुल हो चुके हैं वहीं हिदी और तमिल के बहुत तेज़ी में फुल हो रहे हैं। फिल्म का 3D वर्जन अभी से सुपरहिट है।

वहीं तमिल वर्जन के सुबह से सारे शो हाउसफुल हो चुके हैं। बात की जाए हैदराबाद की तो वहां हिंदी और तेलुगू दोनों ही वर्जन हाउसफुल हो चुका है। चेन्नई में तो रजनीकांत के नाम पर ही सुनामी आ जाती है। वहां क्या तेलुगू, क्या तमिल और क्या हिंदी। सभी वर्जन काफी तेज़ी से फुल हो रहे हैं।
जिस लिहाज़ से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है ये तो तय है कि 2.0, 2018 की सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी देने के लिए तैयार है। शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 543 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। जानिए, 2018 की सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications