2.0 एडवांस बुकिंग REPORT- अक्षय कुमार, रजनीकांत की बंपर ओपनिंग फाइनल है
Recommended Video

अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी धमाका करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ओपनिंग के साथ सभी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। कई शहरों में फिल्म अभी से हाउसफुल हो चुकी है।
बैंगलुरु और चेन्नई में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बाकी शहरों में वीकेंड पर बुकिंग तेजी पकड़ेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, 2.0 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है.. साथ ही सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर भी।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 30 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 180-200 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। रजनीकांत के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स.. दोनों ही जगह अच्छी डिमांड होती है। पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल होंगे। जाहिर है फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
यहां जानें बड़े शहरों में 2.0 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications