2.0 एडवांस बुकिंग Report: भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी अक्षय कुमार- रजनीकांत का तहलका
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है और वहां भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। खास बात है कि पाकिस्तान में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज हैं और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट जबरदस्त है।
2.0 सिर्फ मेरे लिए हिट या फ्लॉप नहीं होगी, इसकी जिम्मेदारी पूरी टीम पर है
वहां, फिल्म के पोस्टर्स भी लग चुके हैं। बता दें, पाकिस्तान में 2.0 लगभग 10 थियेटरों में लगी है। नीचे आप पाकिस्तान के न्यूज़पेपर में आए 2.0 का पोस्टर देख सकते हैं। उम्मीद है कि वहां भी फिल्म लोगों को पसंद आए और अच्छी कमाई करे। रिपोर्ट्स की मानें तो वहां एडवांस बुकिंग काफी जबरदस्त हो रही है।

बता दें, पाक में रजनीकांत की अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। उनकी पिछली दो फिल्में काला और कबाली भी पाकिस्तान में रिलीज हुई थी और लोगों ने पसंद किया था। वहीं बाहुबली और बाहुबली 2 भी पाकिस्तान में रिलीज हुई थी, जहां फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी।
बता दें, ईद के दौरान पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी बाहरी फिल्मों पर दो हफ्तों तक बैन लगा दिया था। ताकि उस वक्त पाकिस्तानी फिल्मों के बिजनेस पर बाहरी फिल्मों का प्रभाव ना पड़े। अब तक कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है.. जिसमें सलमान खान की टाईगर जिंदा है और शाहरुख की रईस भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications