12 मर्डर... भयंकर ट्विस्ट... क्लाइमेक्स देखकर उड़ेंगे होश , 2 घंटे की इस थ्रिलर फिल्म के लिए चाहिए मजबूत कलेजा

Sector 36

फिल्म इंडस्ट्री ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को गहराई से प्रभावित करती हैं। कुछ फिल्में काल्पनिक होती हैं, तो कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही डरावनी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो सच्ची घटना पर बनी है। इसे देखने के लिए आपका दिल मजबूत करना पड़ेगा।

क्या है कहानी

इस फिल्म में कहानी दिखाई गई है एक सीरियल किलर की जो कि पूरी तरह से साइको है। जिसे इंसानी मांस खाना पसंद है और वो इंसानी मांस को अपने मालिक को भी खिलाता है और मालिक को भी मांस पसंद आता है। इस पसंद के चलते शुरू होता है मर्डर का सिलसिला, वो भी छोटे-छोटे मासूम गरीब बच्चों का। जो अगर गायब भी हो जाते हैं तो किसी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन जब अति हो जाती है तो पुलिस को इस मामले में दखल देने आना पड़ता है।

फिल्म की रिलीज और डरावने सीन

यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इस फिल्म के कई सीन आपके दिल की धड़कन बढ़ा देंगे। फिल्म यह दिखाती है कि जब लोग आसपास गायब हो जाते हैं, तो भी कोई ज्यादा परवाह नहीं करता। लेकिन जब सच्चाई सामने आती है तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इसमें एक के बाद एक 12 मर्डर दिखाए गए हैं। फिल्म का नाम 'सेक्टर 36' है और इसे पिछले साल रिलीज किया गया था। इसका डायरेक्शन आदित्य निम्बलकर ने किया है।

कास्ट के बारे में

फिल्म में एक्सपीरिएंस्ड एक्टर जैसे विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल और आकाश खुराना नजर आए हैं। कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे बच्चों को मारता है और उनके मांस को प्रेशर कुकर में पकाकर खा जाता है। यह केवल क्राइम थ्रिलर नहीं है, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी दिखाती है। फिल्म में कई बड़े ट्विस्ट और डरावने सीन हैं, खासकर तब जब पुलिस ऑफिसर की अपनी बेटी खतरे में आती है।

कहां देख सकते हैं फिल्म

फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिले। इसके बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी थ्रिलिंग अनुभव को और बढ़ाते हैं। फिल्म का बजट लगभग 15-20 करोड़ रुपये था और इसे खासतौर पर ओटीटी के लिए बनाया गया। लोकेशन और सेटअप पर खास ध्यान दिया गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखी जा सकती है। IMDb पर इसे 7.1 रेटिंग मिली है।

More from Filmibeat

Read more about: sector 36
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X