सूर्यवंशी की रिलीज में 2 दिन बाकि, फिल्म पर SS राजामौली ने किया पोस्ट, अक्षय कुमार फूले नहीं समा रहे
सूर्यवंशी फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के साथ निहारिका रायजादा व अन्य स्टार्स से सजी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर बाहुबली फेम एसएस राजामौली ने भी पोस्ट किया। मशहूर और दिग्गज एसएस राजामौली जो खुद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर का प्रमोशन कर रहे हैं उन्होंने रोहित शेट्टी व करण जौहर की सूर्यवंशी को लेकर पोस्ट किया।
एसएस राजामौली ने ट्विटर पर सूर्यवंशी टीम को बधाई देते हुए लिखा, सूर्यवंशी की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं। एक-डेढ़ साल से ज्यादा इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म लेकर आ रहे हैं। आपके इन पेंशट्स और इस कठिन समय में फिल्म को रिलीज करने का जो बीड़ा आपने उठाया है उसके लिए बहुत बहुत बधाई।

एसएस राजामौली के ये शब्द सूर्यवंशी टीम के लिए काफी मायने रखते हैं। यही वजह है कि अक्षय कुमार से लेकर करण जौहर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए निर्देशक को शुक्रिया कहा। बता दें दो दिन सूर्यवंशी की रिलीज में बचे हैं।

इस अदाकारा पर फैंस की नजर
रोहित शेट्टी की सूयवंशी में निहारिका रायजादा भी नजर आने वाली हैं। निहारिका रायजादा मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ओपी नायर की पोती हैं। सूर्यवंशी में निहारिका अक्षय कुमार के साथ एंटी टेरिरेस्ट फीमेल स्कवॉड ऑफिसर का रोल अदा कर रही हैं।

क्या है सूर्यवंशी का सबसे बड़ा चैलेंज
सूर्यवंशी उस समय रिलीज होने जा रही है जब सबसे बड़ा रिस्क होने वाला है। कोरोना काल के बाद थिएटर्स तक दर्शकों तक लेकर जाना, सूर्यवंशी का सबसे बड़ा चैलेंज होगा। बड़े बड़े निर्देशक इस माहौल में फिल्म को रिलीज करने से कतरा रहे थे ऐसे में सूर्यवंशी की टीम ने सबसे पहले ये बीड़ा उठाया।

एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग
सूर्यवंशी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म ने बड़े शहरों में बढ़िया शुरुआत हासिल की है। इससे सूर्यवंशी की सफल होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

कमाई को लेकर अनुमान
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।सूर्यवंशी को लेकर माना जा रहा है कि पहले दिन 10-12 करोड़ तक कमा सकती है। कुछ जानकारों का मानना है कि ये आंकड़ा 10 करोड़ से कम भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications