..................... 2.0 Trailer release and here is Akshay Kumar in his superhit avatar - Hindi Filmibeat

2.0 Trailer: इस साल टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, 400 करोड़ी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, दिल थाम कर देखें

अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर का एक-एक सीन धमाकेदार है। हो भी क्यों ना 2.0 बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है। वहीं इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के फैंस की शिकायत भी दूर कर दी गई है। ट्रेलर में बस अक्षय की अक्षय नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 2.0 के साथ अक्षय कुमार ने 2018 अपने नाम कर लिया है। वहीं अक्षय के अलावा इस फिल्म में पहले ही तरह ही रजनीकांत का भी धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा।

[ZERO Trailer Out: शाहरुख खान आखिर बालीवुड के किंग निकले, हिलाकर रख देने वाला अंदाज, शानदार ट्रेलर]

2.0 का असली बजट 400 करोड़ के आस-पास जाकर बैठा है, वो भी VFX के मंहगे खर्चे मिला कर। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला थी लेकिन फैंस को ये शिकायत थी अक्षय कुमार बहुत कम दिखे हालांकि ट्रेलर में फैंस की सारी शिकायतें दूर हो गईं।

2-0-trailer-release-here-is-akshay-kumar-his-superhit-avatar

ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। माना जा रहा है कि साउथ की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड 2.0 तोड़ सकती है। बाहुबली 2 ने 1200 करोड़ की कमाई की थी। 2.0 हिंदी में भी बन रही है। लिहाजा, यह 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी रीमेक फिल्म भी बन सकती है। बाहुबली 2 ने 400 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X