2.0 हुई LEAK- लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, रजनीकांत का स्टारडम कायम रहा

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 हिंदी रिलीज होने के 7 - 8 घंटों के अंदर ही तमिल रॉकर्स नाम की एक वेबसाइट पर HD प्रिंट में उपलब्ध थी। जाहिर है फिल्म की टीम को इससे खासा झटका लगा था। इस बाबत शिकायत होने के बावजूद कुछ मिनटों तक फिल्म उस साइट पर उपलब्ध रही, जिस वजह से हजारों की संख्या में फिल्म को डाउनलोड कर लिया गया। हालांकि कुछ ही देर में साईबर पुलिस की मदद से वो सारे Url हटा दिए गए हैं जिनकी मदद से फिल्म ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती थी।

2.0 भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हो। लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का जिस तरह का क्रेज देखा जा रहा था, हजारों की संख्या में डाउनलोड होने की वजह कहीं ना कहीं, बॉक्स ऑफिस पर कुछ आंकड़ों का फर्क जरूर दिखा है। लेकिन कुछ खास नहीं।

2 point 0

2.0 वीएफएक्स और 3डी इफैक्ट्स के मामले में काफी तगड़ी फिल्म है। वहीं, इसे फैमिली फिल्म का भी दर्जा दे दिया गया है। लिहाजा, लोग फिल्म को थियेटर में ही जाकर देख रहे हैं। शुरुआती 4 दिनों तक फिल्म ने लगातार 80 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। जिससे साफ है कि लीक होने के बावजूद दर्शक पाइरेसी का साथ नहीं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X