अक्षय कुमार - रजनीकांत की 2.0 ने रिलीज़ से पहले बनाया पहला RECORD, लेकिन नंबर 2 ही रह गए
अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 रिलीज़ हो चुकी है लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने अपना पहला रिकॉर्ड बना लिया है और इस रिकॉर्ड के साथ ही फिल्म बाहुबली को पछाड़ने में नाकाम रही है। खबर है कि एडवांस बुकिंग आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले 1.2 मिलियन टिकट की बिक्री।
जहां ये आंकड़ा अपने आप में बहुत बड़ा है वहीं रिकॉर्ड के लिहाज़ से शंकर की फिल्म नंबर 2 पर है क्योंकि नंबर 1 का ताज अभी भी बाहुबली के नाम पर है। यानि कि शंकर की फिल्म ने जितना भी माहौल बनाने की कोशिश की लेकिन फिर भी बाहुबली के सामने थोड़ी कसर छूट ही गई।

अक्षय कुमार के साउथ डेब्यू को फैन्स काफी पसंद कर रहे है। माना जा रहा है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बनने वाली सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का बजट है 543 करोड़ और इसे लगभग 13 हज़ार थियेटर पर रिलीज़ किया जा रहा है। वहींं बात करें फिल्म की टिकट के दाम की तो उनमें काफी अंतर है।
जहां, उत्तर भारत, मुंबई, कोलकाता, बेंंगलुरू जैसे शहरों में इन टिकटों के हिंंदी 3D शो के दाम 1250 से लेकर 2200 रूपये तक हैंं वहीं हैदराबाद और चेन्नई में इनकी कीमत 75 रूपये से लेकर 450 रूपये तक है। जानिए एडवांस बुकिंंग से अभी तक किन फिल्मों ने की सबसे ज़्यादा कमाई -


Click it and Unblock the Notifications