अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म भी FINAL.. तीन फिल्मों के साथ धमाकेदार क्लैश!
ताजा खबर है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 अगले साल 27 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। जी हां, आखिरकार फिल्म के मेकर्स ने यह घोषणा कर दी है। इसी के साथ अक्षय फैंस के काफी उत्साहित हो गए हैं।
15 अगस्त 2018.. अक्षय कुमार की बॉयोपिक फिल्म.. ब्लॉकबस्टर LOOK
लेकिन खास बात है कि 450 करोड़ के बजट की यह फिल्म.. एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि तीन तीन बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश होने वाला है। गौरतलह है कि इसी दिन टाईगर श्राफ की बागी 2, कंगना रनौत की मणिकर्णिका और हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स- इन्फिनिटी वॉर रिलीज होने वाली है।

कोई शक नहीं कि इस क्लैश का असर कहीं ना कहीं चारों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पड़ने वाला है। देखने वाली बात यह भी है कि चारों ही फिल्में सुपर बिग बजट फिल्में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या तारीखों में कुछ फेर बदल किया जाएगा.. या होकर रहेगा यह धमाकेदार क्लैश!
यहां जानें 2018 में क्लैश होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications